पामगढ़ सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल लगाया गया है, जिसमें से पानी पीने के बाद रात को उल्टी-दस्त होने लगी।

गांव के कई घरों के लोग बीमार पड़े हैं, जिसमें 80 से अधिक लोग शामिल हैं। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
सीएचसी अस्पताल के डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि डायरिया से पीड़ित 35 मरीजों को उल्टी दस्त होने की शिकायत है, जिनका इलाज जारी है। डायरिया से बीमारी होने पर गांव कोसीर जाकर निरीक्षण किया गया। गांव में 3 दिवसीय स्वस्थ शिविर भी लगाया गया है।
डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि नल की पानी पीने से तबीयत बिगड़ी है, जिसमें पटेल पारा और यादव पारा में ज्यादा मरीज हैं। PHE विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है, ताकि ग्रामीणों को पीने योग्य पानी मिल सके।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
