छ्त्तीसगढ़ सरकार युवाओं को यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग और मासिक स्कॉलरशिप देने जा रही है। इसके लिए 15 जुलाई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त तक tribal.cg.gov.in पर स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन फॉर्म कहां भरना है? कोचिंग कहां मिलेगी? ऐसी सभी जानकारी यहां बताई गई है।

यह खुशखबरी उन युवाओं के लिए है जो UPSC परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी उनके सपनों के आड़े आ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार यूपीएससी की फ्री कोचिंग देने जा रही है। मुफ्त कोचिंग के साथ अभ्यर्थियों को मंथली स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। राज्य सरकार ने ‘राजीव युवा उत्थान योजना’ के तहत SC,ST और OBC के युवाओं को मुफ्त UPSC कोचिंग देने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत चुने गए युवाओं को दिल्ली में रहकर मुफ्त में कोचिंग करने का मौका मिलेगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
