विभागीय अनुमति के बगैर विदेश यात्रा कर आये अधिकारी साहब…

रायपुर भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों की ठसन, ठाट-बाट और शानो-शौकत आज भी यथावत है। सरकार चाहे किसी की हो इनके रुतबे और तेवर पर कोई असर नहीं पड़ता। सरकार के ही पैसे से बोर्ड के भ्रष्ट अधिकारी सरकार के नुमाइन्दों को इस तरह सम्मोहित कर लेते हैं कि उनका कोई बाल बांका नहीं कर सकता और ये हाउसिंग बोर्ड को अपने तरीके से हांकने में कामयाब हो जाते हैं। बोर्ड के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हर्ष कुमार जोशी वर्तमान में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं जिनपर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप है जिनकी जाँच भी जारी है। खबर है कि इन्होंने विभागीय और आधिकारिक अनुमति के ही विदेश दौरा किया। इन्होंने अपनी दादागिरी से बिना छुट्टी मिले पाँच से छह दिन मलेशिया की यात्रा की।
20 हज़ार करोड़ के तालपूरी घोटाले के मुख्य आरोपी हर्ष कुमार जोशी विभागीय जांच में दोषी पाए गए थे। उन्होंने विभाग में विदेश यात्रा का आवेदन दिया लेकिन किसी प्रकार के अवकाश की स्वीकृति विभाग के द्वारा नहीं दी गई विदेश यात्रा के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ जमा कराने के उपरांत विभागीय स्वीकृति मिलने पर ही कोई अधिकारी विदेश जा सकता है लेकिन उन्होंने अपनी पहुंच और दादागिरी से वीजा हासिल कर विदेश यात्रा की।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




