सरकार और प्रशासन चाहे जितनी भी कोशिश कर ले लेकिन छत्तीसगढ़ में शराबी शिक्षकों से मुक्ति छात्रों को नहीं मिलने वाली है। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्यों कि ज़िला प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी रामानुजगंज में शिक्षा विभाग में पदस्थ शिक्ष

ताज़ा मामला रामचंद्रपुर ब्लाक का है। जहां प्राथमिक विद्यालय टिकीबिरी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक विनोद सिंह स्कूल टाइम में सड़क पर शराब के नशे में धुत सोते हुये मिले। शराबी शिक्षक विनोद सिंह की इस हरकत का ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो शिक्षक विनोद सिंह अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं।
चप्पल फेंक कर छात्रों ने शराबी शिक्षक को भगाया
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शिक्षकों की इस प्रकार की हरकतें सामने आयी है। इसके पहले भी शराबी शिक्षकों के वीडियो सामने आते रहे हैं। इसके पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के एक समूह ने नशे में धुत शिक्षक को चप्पल फेंककर भगा दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद जमकर आक्रोश फैल गया था। इस घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।
चप्पल फेंक रहे थे छात्र
बताया गया था कि शिक्षक शराब के नशे में था और स्कूल में आकर पढ़ाने के बजाय छात्रों से गाली-गलौज करने लगा। उसके व्यवहार से तंग आकर छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे शिक्षक को स्कूल परिसर से भागने पर मजबूर होना पड़ा। इस स्थिति से बचने के लिए हताश प्रयास में, शिक्षक ने अपनी बाइक तेजी से स्टार्ट की और स्कूल से भाग गया, जबकि छात्र लगातार उसका पीछा कर रहे थे और उस पर चप्पल फेंक रहे थे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
