पिकअप से 55 बोरी पीडीएस चावल जप्त..

सक्ती /- जिला मुख्यालय में एसडीएम ने पीडीएस की अफरा तफरी को लेकर बड़ी कार्यवाही की है। सुबह 5 बजे एसडीएम अरुण सोम ने छापामारी कर पीडीएस चावल से भरी पिकअप जप्त किया है। पिकअप से 55 बोरी पीडीएस चावल जप्त किया गया है। इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक, सक्ती एसडीएम अरुण सोम को कई दिनों से पीडीएस चावल की अफरा-तफरी होने की शिकायत मिल रही थी। जिसपर एसडीएम ने राजस्व और खाद्य विभाग की टीम के साथ आज सुबह 5 बजे पीडीएस चावल से भरी पिकअप को जप्त किया है। पिकअप से 55 बोरी पीडीएस चावल जप्त किया गया है। जप्त पीडीएस चावल को पिकअप के साथ सक्ती थाना के सुपुर्द किया गया है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026