छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से नायब तहसीलदार के साथ बदसलूकी और मारपीट का अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल, महासमुंद जिले के झलप उप तहसील कार्यालय में आज नायब तहसीलदार युवराज साहू के साथ कुलप्रीत सिंह ने गाली-गलौज देने के साथ चप्पल से मारपीट की है.

नायब तहसीलदार युवराज साहू के अनुसार, आरोपी ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी है. बता दें कि कथित आरोपी छिलपावन का रहने वाला है. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपी को मैं नहीं जानता – नायब तहसीलदार
इस मामले में तहसीलदार युवराज साहू का कहना है कि वो आरोपी को नहीं जानते हैं और आरोपी का कोई भी मामला उनके पास लंबित भी नहीं है. इसके बावजूद आरोपी दोपहर में मेरे कार्यालय में आकर मुझे कहने लगा कि तुम मुझे 420 बोलते हो… और सबके सामने राजस्व न्यायालय के डायस पर मुझे गाली-गलौज करते हुए चप्पल से मारने लगा साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने लगा. मेरे कार्यालय के लोगों ने ही बीच बचाव किया है .
मामले को लेकर महकमे में दिखी नाराज़गी
एक युवा नायब तहसीलदार से मारपीट की जानकारी होते ही रायपुर संभाग के अनेकों तहसीलदार सहित तमाम स्थानों से नायब तहसीलदार और आर आई और पटवारी झलप पहुंचे . रायपुर संभाग के राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने इस मारपीट पर तीखा आक्रोश जताया और कड़ी कार्रवाई की जरूरत बताई है जिससे ऐसी घटनाओं पर विराम लग सके.
आरोपी हुआ गिरफ्तार, नए कानून के तहत मामला दर्ज
जानकारी के लिए बता दें कि झलप उप तहसील पटेवा थाना इलाके के अंदर आता है. पीड़ित नायब तहसीलदार युवराज साहू को मारपीट मे गर्दन और हाथ मे चोट आई है. पीड़ित की शिकायत पर पटेवा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता ( BNS ) 2023 की धारा 121(1) , 132 , 115(2) , 296 , 351(2) , 221 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
