उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में महिला के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाने और शादी के बाद वीडियो उसके पति को भेजकर शादी तुड़वाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस पूरे मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पीड़िता के पिता ने जब पुलिस से इस मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़िता के पिता पर ही जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पीड़िता की शादी से पहले शुरु हुआ था. जब लड़की गांव के ही राजेंद्र कुमार से प्यार करती थी. करीब एक साल पहले प्रेमिका को राजेंद्र ने गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. गैंगरेप की घटना के दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. लंबे वक्त तक अश्लील वीडियो के जरिए आरोपी युवती को ब्लैकमेल करता रहा.
पत्नी को घर से निकाला
जब पीड़िता के पिता युवती की शादी मध्य प्रदेश के रीवा में कर दी. शादी के कुछ दिन अश्लील वीडियो आरोपी ने उसके पति को ही भेज दिया. जिसके बाद पीड़िता के पति ने उस वीडियो को पीड़िता के पिता को भेज दिया और पीड़िता को घर से निकाल दिया. इसके बाद पीड़िता के पिता ने जब आरोपियों की शिकायत की तो उन्होंने पीड़िता के पिता पर ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया.
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस ने आरोपी शिवा, देवा, डुंडी, पंकज और राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 452, 307, 34, 336 और आईटी एक्ट की धारा 67 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ गैंगरेप की घटना और अश्लील वीडियो बनाने का मामला करीब 1 साल पुराना है. फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
