उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी दीपा ने प्रेमी उमाकांत संग मिलकर पति विनीत की डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद कोई हत्या की बात न जान सके इसके चलते मृत पति को खुद ही सीएचसी लेकर पहुंच गई. यहां चोटों के निशान देखकर स्वजन को शक हुआ.

वहीं पोस्टमार्टम में 13 चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की बात सामने आई. रात के समय प्रेमी को घर में पाकर पति ने नाराजगी जताई थी. जिसके बाद पत्नि और उसका प्रेमी जल्लाद बन गए. फिलहाल जीवन संगिनी दीपा अरेस्ट है. 42 वर्षीय विनीत कुमार मिश्र पत्नी दीपा उर्फ नेहा के साथ मैथा बाजार में रहता था.
ऐसे हुआ खुलासा
देर रात को दीपा ने अपने प्रेमी मनोह निवासी उमाकांत शुक्ला के साथ मिलकर डंडे से विनीत को जमकर मारा और हत्या कर दी. इसके बाद कोई उस पर शक न करे इसके चलते खुद ही पति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली पहुंच गई. जहां पीएम के बाद राज खुल गया.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
