रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शातिर ठगों ने मुर्गे के नाम पर एक महिला को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लिया। ठगों के झांसे में आकर महिला ने एक लाख 35 हजार रुपये गंवा दिए। ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

बबीता बिरुआ का ओडिशा में एक मुर्गी फार्म है, जहां वे विभिन्न राज्यों से मुर्गे खरीदकर बेचती है। कुछ समय पहले उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से रायपुर की दौलत हैचरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि मुर्गे खरीदने के लिए पहले एडवांस पेमेंट करना होगा और एक माह बाद मुर्गों की डिलीवरी होगी। बबीता ने 2000 मुर्गों के लिए 30 प्रतिशत एडवांस के हिसाब से 1 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।
टालमटोल करने पर ठगी का पता चला
एक माह बीतने के बाद भी जब मुर्गे नहीं पहुंचे, तो बबीता ने दौलत हैचरी से संपर्क करने की कोशिश की। लगातार फोन करने के बावजूद उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला। हर बार उन्हें टाल-मटोल किया गया, जिसके बाद बबीता को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने साइबर सेल में की शिकायत
साइबर सेल में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि वे इस ठगी के मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
एएसपी सिटी लखन पाटले ने कहा, ओडिशा की महिला से ठगी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी। इस घटना ने ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने सलाह दी है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




