हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ से मौत का आंकड़ा बढ़कर 116 पहुंच गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी शलभ माथुर ने 116 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर दृष्टि बनाते हुए आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन 05722227041 तथा 05722227042 जारी किये गये हैं। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार कराने और मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री लक्ष्मी नारायण, संदीप सिंह, मुख्य सचिव के साथ डीजीपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस जाएंगे। हाथरस पहुंचकर वे मृतकों के परिजनों से मिलेंगे और हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हाल जानेंगे। मिली जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद क़े सिकंदराराऊ थानाक्षेत्र के फुलरई गांव में भोले बाबा क़े सत्संग का आयोजन किया गया था। जैसे ही सत्संग खत्म हुआ, भीड़ ने बाहर निकलने की जल्दबाजी की। इसी जल्दबाजी में सत्संग में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे दब गए। इस हादसे में अब तक लगभग 60 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल के बाहर शवों का ढेर लगा हुआ है। मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
