छत्तीसगढ़ मे रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र में चोर, लुटेरों के हौसले इन दिनों बुलंद है। शुक्रनार रात ग्राम सरोरा में लगे एटीएम मशीन तक को बदमाश उखाड़कर ले गए।

पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत सरोरा में रोड किनारे स्थित एटीएम मशीन को चोर उखाड़कर ले गए। चोर बकायदा चार पहिया वाहन लेकर आए थे। एटीएम को वाहन में ही लादकर भाग निकले।बैंक प्रबंधन से तिल्दा पुलिस एटीएम मशीन में कितना नगदी भरा था, इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि 4.33 लाख रूपये मशीन में भरा गया था।
तिल्दा नेवरा पुलिस के मुताबिक श्रीराम नगर फेस वन शंकरनगर निवासी इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में फ्रेंजाइजी का करने वाले नमन वोरा ने शिकायत दर्ज कराया कि ग्राम पंचायत कांपलेक्स सरोरा में स्थापित कंपनी की एटीएम मशीन 26 मार्च से संचालित हो रहा था।
शनिवार सुबह 6.50 बजे ग्राम सरोरा के सरपंच बीआर वर्मा ने जोनल मैनेजर कवलजीत सिंह को काल करके जानकारी दी कि एटीएम मशीन को रात में कोई उखाड़कर ले गया है।जोनल अधिकारी से घटना के बारे में सूचना मिलते ही नमन ने घटनास्थल आकर देखा।एटीएम मशीन गायब और मेन फ्रेम वग्लास टूटा हुआ था।सीसीटीवी कैमरा तक चोर साथ ले गए।एटीएम मशीन में चार लाख 63 हजार 300 रुपये था।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
