छत्तीसगढ़ के जशपुर में मिला सूक्ष्म हीरे का भंडार, राज्य भौमिकी व खनिकर्म विभाग करेगा ई ऑक्शन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर स्थित तुमला गांव में हीरे का भंडार मिला है। यहां 25 वर्ग किलोमीटर के दायरे में हीरे के मिलने की पुष्टि हुई है। यहां हीरे के मिलने की पुष्टि यहां मिलने वाले अन्य संकेतक खनिज कर रहे हैं।
इनमें क्रोमाइट, पाइरोप, इल्मेनाइट व अन्य शामिल हैं।
संकेतक खनजि उच्च ताप व दाब में ही मिलते हैं। हीरा भी उच्च ताप व दाब में मिलता है। खनिज विभाग के अतिरिक्त संचालक डी महेश बाबू ने बताया कि जल्द ही राज्य भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग हीरे के खनन के लिए ई आक्शन जारी करेगा। भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय छत्तीसगढ़, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसलटेंसी के संयुक्त सर्वे में हीरे का यह ब्लॉक खोजा गया है।
महासमुंद व कांकेर में सोने व हीरे की खानों का हो चुका है टेंडर
राज्य के खनिज विभाग महासमुंद और कांकेर जिलों के तीन खनिज ब्लॉकों में सोने और हीरे के खनन के लिए हाल ही में ई टेंडर जारी किया है। 7,205 एकड़ में फैले इन खनिज ब्लाकों में अन्य बहुमूल्य धातुओं की खोज भी की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में यहां मिलता है हीरा
गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के बेहराडीह, पायलीखंड में पाए जाने वाले हीरे की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है। यहां की हीरा खदान देश की सबसे बड़ी हीरा खदानों में एक है। गरियाबंद के अलावा महासमुंद,जांजगीर-चांपा में अलग-अलग जगहों पर हीरों के भंडार की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है।
गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के बेहराडीह, पायलीखंड में पाए जाने वाले हीरे की गुणवत्ता विश्वस्तरीय है। यहां की हीरा खदान देश की सबसे बड़ी हीरा खदानों में एक है। गरियाबंद के अलावा महासमुंद,जांजगीर-चांपा में अलग-अलग जगहों पर हीरों के भंडार की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है।
महासमुंद और कांकेर में सोने के छोटे-बड़े भंडार भी मिले हैं। वर्जन जशपुर स्थित तुमला गांव में सूक्ष्म हीरे का भंडार मिला है। इसके लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी। – सुनील कुमार जैन, संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग, छत्तीसगढ़
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
