हरियाणा के जींद जिले से दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर चार दोस्तों ने मिलकर अपने साथ पढ़ने वाली एक छात्रा को पहले बर्थडे पार्टी देने का झांसा देकर गैंगरेप कर डाला। लड़की खुद के बर्थडे पर होटल में आ गई तो पहले पार्टी मनाई, फिर सभी ने एक एक कर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया।

इस मामले में लड़की के पिता ने बेटी के साथ हुई हैवानियत की रिपोर्ट महिला थाने में लिखाई। उन्होंने नाबालिग बेटी के साथ रजत, शुभम, दर्पण और शिवम नामक चार युवकों द्वारा बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, अपहरण करने, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लड़कों ने दोस्ती का गलत फायदा उठाया
मिली जानकारी के अनुसार ये सभी आपस में दोस्त थे। इसलिए जब लड़कों ने कहा कि तुम्हारे जन्मदिन की पार्टी हम होटल में दे रहे हैं। तो लड़की भी मान गई और उनके साथ होटल में चली गई। वहां पहले तो सभी ने बर्थडे मनाया, लेकिन इसके बाद नाबालिग को नोंंचना शुरू कर दिया। गैंगरेप के बाद लड़की ने रोते रोते पूरी घटना अपने पिता को बताई। जिसके बाद उन्होंने केस दर्ज करवाकर आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की। छात्रा के साथ जिन्होंने रेप किया, वे उसी के साथ पढ़ते थे।
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
