उत्तर प्रदेश के बिजनौर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर सहना में एक महिला आदेश देवी ने अपने तीन साल के बेटे हर्ष को पहले फावडे से काटा.

फिर गैस के चूल्हे पर लाश को रखकर जलाने का प्रयास किया. लाश नहीं जली तो घर में ही लकड़ियां एकत्र करके लाश को जला दिया. इस बीच पिता कपिल खेत से आया तो घर में लाश जलती मिली. बिजनौर पुलिस ने आरोपी आदेश देवी को अरेस्ट कर लिया.
थाना हिमपुर दीपा के गांव जलालपुर हसना में बेहद दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. पत्थर दिल मां ने अपने ही इकलौती संतान यानी 4 साल के मासूम बच्चे को अपने ही घर के आंगन में धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया है. आदेश देवी (28) नाम की महिला पर गंभीर आरोप लगा है. इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब घर पर सिर्फ आदेश देवी और मासूम बेटा कल्लू घर के आंगन में खेल रहा था. इसी दौरान मां ने अपने बेटे के सिर पर फावड़े से वार कर दिया.
मां ने अपने घायल बेटे को घर में बने चूल्हे पर रख कर जला दिया. उसकी कोशिश थी कि बच्चा मर जाए. खेत से लौट कर आए मासूम के पिता कपिल कुमार ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो उसका कलेजा मुंह को आ गया. उसने अपने बेटे को चूल्हे की आग से निकाला. उसे डॉक्टर के पास ले गया. तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
