छह दोस्तों से कराया सेक्स, नाबालिग प्रेमिका के साथ घर और जंगल में हैवानियत: रेप वीडियो भी बनाया…
एक नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर आरोपी प्रेमी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने पहले अपने एक दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप किया फिर छह और दोस्तों को बुलाकर नाबालिग को उनके हवाले कर दिया।
सभी हैवानों ने बारी-बारी से लड़की का रेप किया। इस दौरान उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया। यह झारखंड के धनबाद की घटना है। पीड़िता की उम्र 14 साल है। वह अनाथ है।
बनाया रेप वीडियो
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग प्रेमिका को दुहाटांड़ बुलाया और वहां अपने दोस्तों के साथ मिल कर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना 10 जून की रात की है। 14 साल की रेप पीड़िता किशोरी ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के दौरान मोबाइल से वीडियो भी बनाया जा रहा था।
घर और जंगल में हैवानियत
झरिया इलाके की रहने वाली किशोरी ने बताया कि दुहाटांड़ के नाबालिग लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी ने मिलने बुलाया था। एक घर में प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने अन्य पांच दोस्तों को बुला लिया।
रेप के बाद फरार
आरोपी लड़के रात के अंधेरे में किशोरी को पास की झाड़ी में ले गए। वहां बारी-बारी से लड़के किशोरी के साथ ज्यादती कर रहे थे। एक लड़का इस हैवानियत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रहा था। इसी बीच स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी तो लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देख कर लड़के वहां से भाग गए। भागने के दौरान एक आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया।
मोबाइल में कैद है गैंगरेप का वीडियो
मोबाइल में गैंगरेप का वीडियो भी मिला है। पुलिस ने नाबालिग प्रेमी के अलावा उसके दोस्त चंदन कुमार साव को चिह्नित कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ किशोरी के बयान के आधार पर गैंगरेप व पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जब्त मोबाइल चंदन का ही बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है। धनसार पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल कराया।
किशोरी अनाथ है। उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सुपुर्द कर दिया गया है। कमेटी किशोरी की काउंसलिंग कर रही है। धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया, किशोरी के साथ गैंगरेप की बात सामने आई है। आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
