छतीसगढ़ मे जगदलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद के चलते मंगलवार को दो परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान 2 सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इरिकपाल गांव निवासी योगेश कश्यप और चंद्रशेखर कश्यप का गांव में रहने वाले एक अन्य परिवार से जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच आए दिन मारपीट और लड़ाई झगड़ा होता था। मंगलवार दोपहर भी दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
दूसरे पक्ष के लोग योगेश के घर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि घर वालों पर हमला कर दिया गया। योगेश और उसके भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मामले की जानकारी लगते ही एसपी शलभ सिन्हा समेत पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची।
पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद गांव में और बवाल न हो, इसलिए जवानों को तैनात कर दिया गया है।
- जगन्नाथ धाम में रतन शर्मा ने की क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना… - June 20, 2026
- रक्तदान से दी जननेता को सच्ची श्रद्धांजलि, रोशनलाल अग्रवाल जयंती पर उमड़ा सेवा का जज़्बा… - June 20, 2026
- कलेक्टर के निर्देश पर बारिश से पहले निपटाए गए कई लंबित प्रकरण…किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का किया निराकरण… - June 20, 2026


