सरगुजा महिला ने निजी अस्पताल के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. महिला ने यह कदम क्यों उठाया, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस शव को पोटमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार शहर के बाबूपारा निवासी 50 वर्षीय महिला बेला यादव ने 9 जून को परिजनों से कहा कि वह पैसा निकालने बैंक जा रही है, तभी घर वालों ने उन्हें बताया कि रविवार को बैंक बंद रहता है. इस पर महिला ने कहा कि बीपी जांच कराने जा रही हूं और घर से निकल गई।

दोपहर के समय रिंग रोड नमनाकला स्थित शिशु मंगलम अस्पताल के बाहर दीवार के नीचे झाड़ियों के बीच महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत मिली. यह खबर मिलने पर उन्हें तत्काल नजदीकी निजी लाइफलाइन अस्पताल में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है. बरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
