जशपुरः छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 13 वर्षीय बालिका के साथ कथित रूप से हुये सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, तथा इस मामले में चार नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक बालिका से बलात्कार के आरोप में सुरक्षाबलों ने मनोज कुमार (24) और प्रवीत पैंकरा (21) को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी समारोह से लौटने के दौरान हुई थी घटना
पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पांच जून को पुलिस में शिकायत की कि चार जून की रात में गांव में एक शादी समारोह से जब उनकी बेटी एक अन्य लड़की के साथ घर लौट रही थी, तभी रात 12 बजे मनोज कुमार और दो अन्य नाबालिग लड़कों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान एक लड़की वहां से भागने में सफल रही, बाद में आरोपी लड़कों ने जंगल में पीड़िता के साथ बलात्कार किया।
4 नाबालिग लड़कों को पुलिस ने पकड़ा
घटना के बाद दूसरा आरोपी प्रवीत पैंकरा भी अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उन्होंने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया और घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को इसकी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 16 से 17 वर्ष के चार लड़कों को भी पकड़ा है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
