जशपुर सन्ना:- जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग 4 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, इस संबंध में विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरा घटना जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के हर्रा डीपा पंचायत के रैंबा कोना की बताई जा रही है मृतिका (उम्र लगभग साढ़े सत्रह साल जाति तुर्री) दुलदुला थाना क्षेत्र के कोरकोट टोली गांव की रहने वाली थी लगभग 6 माह पहले रैम्बा कोना निवासी एक युवक के साथ यहां आकर लिव इन रिलेशनशिप ने रहते थे, दोनों की सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी नहीं हुई थी वे दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे वहीं शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

परिजनों का कहना है कि जिस वक्त घटना हुआ उस दौरान घर में बाकी कोई परिजन नहीं थे जब 4 बजे घर आए तो उसे फांसी के फंदे पर झूलते देखा गया। मामले में सन्ना थाना पुलिस ने बताया की दूरभाष के माध्यम से जानकारी मिली है, मौके पर जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




