उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा काम किया है कि हर कोई सोच में पड़ गया है। पति ने दहेज के खातिर पत्नी के साथ सारी हदें पार कर दिया। अब इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शीशगढ़ के गांव बल्ली का है। दरअसल, यहां रहने वाले हरिश बाबू की शादी साल 2017 में पीलीभत में थाना जहानाबाद के गांव गनेश निवासी पूजा से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। शादी के बाद ही पति हरीश बाबू, ससुर नत्थू लाल, सास फूला देवी, जेठ प्रेमपाल और देवर अवधेश उर्फ अनिल उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
इतना ही नहीं ससुराल वालों ने नहीं माने और लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। इसी बीच ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये की मांग भी किए। इसी बीच वर्ष 2018 में उनके पेट में दर्द हुआ तो पति हरीश बाबू ने उन्हें मिशन अस्पताल में भर्ती कराया और बताया गया कि उनके गुर्दे में पथरी है। आठ दिन बाद डॉक्टर से साठगांठ कर उनकी एक किडनी निकलवा दी गई। इस बारे में न तो उन्हें बताया गया और न ही उनके मायके वालों को। उनकी किडनी में कभी कोई समस्या नहीं थी। इस बारे में ससुराल वालों से पूछा तो टालमटोल कर दिया।
जिसके बाद भी दहेज में तीन लाख की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करवा दिया। जिसके बाद सुसराल वालों ने पत्नी को घर से निकाल दिया। शीशगढ़ पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर पति समेत पांच लोगों पर महिला थाना में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
