दुर्ग। गांव की एक लड़की को आरोपी छेड़ा करते थे और इसी का विरोध जब एक युवक ने किया तो नाबालिग आरोपियों को यह बात नागवार गुजरी। जिसके बाद मौका मिलते ही इन बदमाशों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी।

मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले मोहलाई गांव में बीती रात एक 20 साल के युवक ओम प्रकाश की कुछ लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी । घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक को लहू लुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने इस हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद लड़की को छेड़ने के चलते हुआ था। मृतक ओमप्रकाश के गांव की एक लड़की को आरोपी छेड़ा करते थे और इसी का विरोध उसने किया था जिसके बाद उनके बीच दुश्मनी हो गई थी।
एडिशनल एसपी दुर्ग अभिषेक झा ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश उर्फ निखिल पटेल मोहलई गांव का रहने वाला है। वो पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। जिन 5 नाबालिग से मृतक की दुश्मनी थी। वे सभी पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। उनकी ओम प्रकाश से पुरानी रंजिश थी।
रविवार को पांचों आरोपी मोहलई ओमप्रकाश के दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। वहां शराब के नशे में उन्होंने ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने को लेकर नदी किनारे बुलाया। रात करीब सवा 12 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से कुछ दूर स्थित चौक पर पहुंचे। वहां उनकी बातचीत विवाद में बदल गई और इससे पहले कि ओम प्रकाश अपने गांव के लोगों और दोस्तों को बुलाता। एक नाबालिग ने चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया।
जिसके बाद ओम प्रकाश लहूलुहान हो गया। यह देख पांच आरोपी वहां से भाग गए। ओम प्रकाश गले को दबाए हुए दौड़ा और विवाह स्थल के बाहर ही गिर गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। उसके दोस्तों ने गाड़ी की और उसे जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। बता दें कि यह पांचो आरोपी आदतन बदमाश हैं और पहले भी इन पर कई मामले दर्ज हो चुके हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
