प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाने के कोतवाली पुलिस ने कक्षा आठ की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक के विरुद्ध शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया, ”एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की एक 14 वर्षीय छात्रा ने स्कूल के एक शिक्षक पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर हमने आरोपी शिक्षक उदय राज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।”

पुलिस के मुताबिक परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब नाबालिग लड़की ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया। एएसपी ने बताया, ‘पूछे जाने पर नाबालिग लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। परिवार के सदस्य ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज कराई।’ उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
