रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों के चुनाव के बाद नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने-अपने दावे किए हैं। सीएम साय ने कहा कि, आने वाले समय में कांग्रेस की दुर्गति होने वाली है। बैज ने कहा कि, देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। रायपुर में मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने कहा कि अच्छा मतदान हुआ है। हमने फीडबैक लिया है। जिस तरह से हमने प्रदेश का दौरा किया है। पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। सोनिया गांधी के देश में बेरोजगारी बढऩे वाले बयान पर सीएमसाय ने कहा कि, इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। ले देकर उसी बात पर घूमकर आ जाते हैं। अब पूरे देश और छत्तीसगढ़ की जनता उनको नकार चुकी है। इस बार लोकसभा के चुनाव में उनकी और दुर्गति होने वाली है। यह लोग जब जब हारते हैं, तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं और जीतते हैं तो कोई सवाल नहीं उठाता।
सीएम साय ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट भी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा- जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर था, वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल, महंत जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था। इन लोगों ने संविधान और आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की। लगातार फर्जी वीडियो वायरल किया, यहां तक कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बंद होने की झूठी अफवाहें भी ये फैलाते रहे। उनके नफरत का यह हाल रहा कि हम आदिवासियों के खान-पान तक का उपहास करने जैसी नस्लीय टिप्पणी तक करने से बाज नहीं आए।
150 पार भी नहीं होगा- दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस के जीत की संभावनाएं प्रबल है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है। छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध मतदान किया। आज मतदान हुए सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में रुझान साफ दिख रहा था। छत्तीसगढ़ के समान ही पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है। भारतीय जनता पार्टी के 400 पार का नारा खोखला साबित हो गया। जनता समझ गयी कि भाजपा 400 पार का नारा संविधान बदलने के लिये दे रही है। तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 तक पहुंचने के पहले ही हांफने लगी है। 150 सीटें पार भी नहीं कर पाएंगे भाजपाई।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
