रायपुर। राजधानी में बदमाशों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात पंडरी बस स्टैंड के पास स्थित शराब भट्टी में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने एक युवक से विवाद के बाद शराब दुकान में हंगामा किया। वहीं घटना की पूरी वारदात CCTV कैंमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि शराब दुकान में किसी बात को लेकर युवक से विवाद हो गया। इसके बाद मारने के लिए बदमाश हथियारबंद लेकर आ गए। जिसके बाद पंडरी शराब दुकान के बाद भारी भीड़ जमा हो गई थी। वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने स्थिति को काबू किया। वहीं दूसरी ओर हथियारबंद बदमाश पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का यह मामला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
