सास और बहू के बीच के कई किस्से तो आप सुने ही होंगे। कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है और दोनों एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आज हम आपकों एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक बहू को अपने सास के साथ प्यार हो गया। वह अब पति को छोड़कर सास के रहना चाहती है और उसी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाना चाहती है। बहू से परेशान होकर सास ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के एक गांव की रहने वाली महिला ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी बहू उसके साथ संबंध बनाना चाहती है। इसका विरोध करने पर बहू आत्मदाह करने और घर में गृह कलेश करने की धमकी देती है। महिला का कहना है कि उसकी बहू उसके पति के साथ भी उसे नहीं रहना देना चाह रही है। महिला का कहना है कि उसकी बहू उससे कहती है तुम सिर्फ मेरी हो। अब मेरे साथ ही पूरी जिंदगी बिताना।
सास को ससुर के साथ नहीं रहने देना चाहती है बहू
महिला ने बताया कि उसकी बहू उसके पति के साथ भी उसे नहीं रहने देना चाहती है। वह कहती है कि तुम सिर्फ मेरी हो और तुम्हें मेरे साथ ही रहना है। पापा के साथ तुम बहुत दिन रह ली। अब मेरे साथ रहो पूरी जिंदगी। महिला ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहू ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। वह मुझे बार-बार धमकी देती है कि मैं तुम्हें बेहोशी की दवाई देकर ऐसा कुछ कर दूंगी कि कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी।
बहू के घर वालों पर लगाया 20 लाख रुपए मांगने का आरोप
महिला ने अपनी बहू के घरवालों पर 20 लख रुपए मांगने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि हम सास-बहू हैं, लेकिन वह कहती है कि हमें वो वाला प्यार करना है। महिला का कहना है कि जब उसे मना किया जाता है तो वह अन्य लड़कियों का उदाहरण भी देती है। महिला ने उक्त मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
