रतनगढ़ में युवक-युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 50 हजार नकद व आभूषण मांगने पर उक्त युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, तहसील के दो अलग-अलग गांवों की लड़कियां एक-दूसरे को जानती हैं और दोनों दोस्त हैं.

युवक ने युवती को फोन कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार नकद और आभूषण की मांग की.
मंगलवार को युवती ने युवक को रतनगढ़ बुलाया और कहा कि आकर 50 हजार नकद और आभूषण ले जाओ। इस पर युवक मंगलवार को रतनगढ़ आया। रतनगढ़ पहुंचने पर युवती ने उससे फोन से अश्लील वीडियो डिलीट करने को कहा तो युवक ने पहले 50 हजार रुपए और आभूषण देने की बात दोहराई। इसी बीच युवती के साथ आए कुछ युवकों ने धमकी देने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी. शोर-शराबा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
