एक दो नहीं बल्कि महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान…

पाकिस्तान में एक महिला ने एक, दो, तीन नहीं बल्कि छह बच्चों को जन्म दिया है। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। मिली जाकारी के अनुसार, 27 साल की इस महिला ने शुक्रवार को छह बच्चों को जन्म दिया।
डॉक्टर्स ने बताया कि छह बच्चों को जन्म देने के बाद मां की हालत खराब हो गई थी।
4 लड़के और दो लड़कियों को महिला ने दिया जन्म
मामला पाकिस्तान के रावलपंडी का है। मोहम्मद वहीद की पत्नी जीनत वहीद को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल ले जाया गया था। जीनत ने एक घंटे के अंदर एक के बाद एक छह बच्चों को जन्म दिया। पैदा हुए छह बच्चों में से चार लड़के हैं और दो लड़कियां हैं।
डॉक्टर ने बताया कि सभी बच्चों का वजन 900 ग्राम से कम था। यह महिला का पहला प्रसव था। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बच्चों और उनकी मां की हालत फिलहाल ठीक है और सभी को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। बच्चों को जन्म देने के बाद जीनत को कई तरह की दिक्कतें हो गईं हैं, जो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।
वहीं छह बच्चों को जन्म देना एक अनोखी घटना होती है। अस्पताल के लोग बेहद खुश हैं क्योंकि सभी बच्चों और मां को बचा लिया गया है। अमूमन इस तरह की घटना में बच्चों की जान पर खतरा रहता है। परिवार के लोगों का कहना है कि वह इस बात से खुश हैं कि उनके घर एक साथ बेटे और बेटियां पहुंच गए हैं।
हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले ब्राजील में एक महिला ने 10 मिनट के भीतर 6 बच्चों को जन्म दिया था। साल 2022 में पाकिस्तान के ही कराची शहर में एक महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि इसमें से एक की मौत हो गई थी, बाकी पांच बच्चे स्वस्थ थे।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

