रायपुर,कुम्हारी टोल प्लाजा के पास आज रात्रि करीब 9 बजे केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस में 40 से 50 लोग सवार थे। हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 14 हो गयी है। घायलों को भिलाई-दुर्ग और रायपुर रेफर किया जा रहा है। घायलों की स्थिति को देखते हुए मौत के आंकड़े बढ़ भी सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य में जुट गई है। बताया जा रहा कि यह हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है।

पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने x पर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
सीएम ने X पर लिखा है कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. इस दुर्घटना में कई कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
