कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। इसमें न तो जात-पात देखी जाती है और न ही उम्र का बंधन, लेकिन प्यार में मर्यादा का होना बहुत जरूरी है। राजस्थान के चूरू जिले इस मर्यादा को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाभी ने पति को छोड़कर देवर का हाथ थाम लिया है। शादी के एक बाद ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था। तीन सालों बाद दोनों के रिलेशन का पता चलने पर परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस पर देवर और भाभी ने एसपी से सुरक्षा की मांग और मदद की गुहार लगाई है। पूरा मामला चूरू जिले के बूंटिया गांव का है।

सुरक्षा की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची बूंटिया गांव की कंचन ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले अजीतसर गांव के गिरधारी के साथ हुई थी। वह अपने पति का नापसंद करती थी। इसलिये दोनों के बीच झगड़ा होता था। कंचन ने बताया कि उसका पति शादी के एक साल बाद ही उसे छोड़कर रोजगार के लिये दूसरे प्रदेश चला गया था। वह काम के सिलसिले में अक्सर बाहर ही रहता था। इस बीच शादी के एक साल बाद ही उसकी दोस्ती अपने ताऊ ससुर के बेटे मनोज से हो गई।
बताया जा रहा है कि मनोज पिकअप ड्राइवर है। दोनों में बातें होने लगी और फिर नजदीकियां बढ़ गईं। इस बीच उसके एक बेटी भी हो गई लेकिन पति से उसकी अनबन बनी रही। इसी मार्च की शुरुआत में घरवालों को उस पर शक होने लगा। हाल ही में 23 मार्च को देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग के बारे में सभी को पता लग गया। इस पर दोनों ने उसी रात घर छोड़ने का फैसला कर लिया। रात को कंचन अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर आ गई। वहां मनोज पहले से ही बाइक लेकर उसका इंतजार कर रहा था। बाइक से वे रतनगढ़ आ गए।
5 दिनों तक यहां छिप रहे थे
इधर घरवालों को अगले दिन कंचन और उसकी बेटी दोनों के लापता होने का पता चला तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कंचन ने बताया कि वह अपनी बेटी और मनोज के साथ पिछले 5 दिनों से खेतों में छिपती फिर रही है। उसके ससुराल और पीहर वालों ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी है। इसलिये वह सुरक्षा के लिये एसपी दफ्तर पहुंची है। अब वह उसके साथ ही रहना चाहती है। वह अपनी मर्जी से बेटी को लेकर उसके पास आई है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
