छत्तीसगढ के बस्तर के रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी एक एंबुलेंस के आज दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 11 जवान और एंबुलेंस चालक घायल हो गए। सूत्रों ने बताया बस्तर के रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सभी जवान 188 बटालियन के हैं और एंबुलेंस द्वारा चुनावी ड्यूटी के लिए कोंडागांव जा रहे थे।

इस हादसे में 11 जवान और एंबुलेंस चालक घायल हुए हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है। ये सभी जवान पुस्पाल कैम्प से रवाना हुए थे। इसी दौरान रतेंगा अंधा मोड़ पर एंबुलेंस रोड से नीचे उतर कर पलट गई। हादसे में घायल हुए सात जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी जवान खतरे से बाहर बताए गए हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- हल्का नंबर 45 में पटवारी की मनमानी चरम पर..मुख्यालय से पटवारी नदारद, नामांतरण और सीमांकन के लिए चप्पलें घिस रहे किसान..‘सेवा संकल्प शिविर’ में फूटेगा जनता का गुस्सा! - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
