छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नदी पार एक बस्ती में आज सोमवार को होली के दिन तीन ग्रामीणों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।

यह नक्सल घटना है या आपसी रंजिश इस पर संशय बना हुआ है। घटना स्थल बासागुड़ा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक तीन लोगों पर हमला किया गया था, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा है।
पुलिस के मुताबिक चन्द्रीया मोडियम और अशोक भंडारी की मौके पर मौत हुई, जबकि घायल कारम रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी। तीनों पर हमला कुल्हाडी़ से किया गया है। घटना के बाद बासागुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये नक्सली घटना है या फिर विवाद की कुछ और वजह है।
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
