न्यायधानी बिलासपुर में तीन वर्षीय मासूम के बाद अब एक और पांच वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दो नाबालिगों ने मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया। दोनों ने पहले मासूम को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया फिर घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया है। तीन दिन के भीतर ये दूसरी घटना है, जिसमें दो मासूम दरिंदगी के शिकार हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जहां 5 वर्षीय मासूम दरिंदों के हवस का शिकार हुई है। पांच वर्षीय मासूम को गांव के ही 15 वर्षीय दो किशोर चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले गए। यहां दोनों ने मासूम को अपने हवस का शिकार बनाया। मासूम रोते बिलखते अपने घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। फिलहाल दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को न्यायिक रिमांड पर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
दुष्कर्म के बाद तीन साल की मासूम की हत्या
बता दें कि तीन दिन पहले ही बिलासपुर में ही तीन साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म की हत्या कर दी गई थी। 17 मार्च को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। उसी समय उसके मकान मालिक का 16 वर्षीय बेटा बच्ची को पकड़कर अपने घर ले गया। बाथरूम में बंद कर उसके साथ रेप किया। इधर सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक मासूम के निजी अंगों पर चोटें और शरीर पर नाखून के साथ ही काटने के भी निशान पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि रेप के बाद बच्ची चीखी तो आरोपी ने उसे अपने दांतों से काटकर मार डाला था।
नाबालिग दे रहे वारदातों को अंजाम
बिलासपुर से तीन दिनों को सामने रेप के दो मामलों को अंजाम देने वाले आरोपी नाबालिग हैं। इस तरह मामलों में अब नाबालिगों की संलिप्तता बढ़ती जा रही है। जानकारों की मानें तो इसका सबसे बड़ा कारण मोबाइल को माना जा रहा है। मोबाइल के कारण अब नाबालिगों की पहुंच अश्लील वीडियो तक हो गई है। मोबाइल में इस तरह के वीडियो देख नाबालिग अब वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
