मुंबई से परिवार के अन्य लोगों के साथ बसखारी के किछौछा दरगाह आई महिला से मौलाना ने झाड़-फूंक की आड़ में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई की महिला अपनी सास, ससुर व पति के साथ किछौछा दरगाह के सैय्यद मोहम्मद अशरफ के खानकाह में रुकी थीं।
मौलाना मोहम्मद अशरफ गुरुवार की रात झाड़-फूंक के लिए महिला के कमरे में पहुंचा। उसने बहाने से पति को बाहर करके महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी जानकारी पति समेत सास-ससुर को दी और बसखारी थाने पहुंचकर मौलाना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।
मौलाना शुक्रवार को जलालपुर रोड पर चंद्रभान चौराहे के निकट पुलिस की गिरफ्त में आ गया। महिला को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला का मेडिकल और कोर्ट में कलमबंद बयान के बाद शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर सजा दिलाई जाएगी। ऐसे अन्य मामलों को चिह्नित कराकर आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
पहले भी हो चुकी है घटना
मखदूम अशरफ किछौछा की दरगाह पर जियारत करने आने वाली महिला जायरीनों के साथ पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। करीब छह माह पहले मऊ की युवती स्वजन के साथ दरगाह परिसर में रुकी थी। तीन युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
