रामनवमी से पहले देशभर में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। गांव-गली और मोहल्लों में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। लेकिन शादियों के सीजन में मजेदार किस्से और घटनाएं भी सामने आ रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आ रहे हैं, जिसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है, जहां सुहागरात पर ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ मिलकर खेला कर गई।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती की शादी परिजन ने 28 फरवरी को जसवंत नगर निवासी युवक के साथ की थी। बताया जा रहा है कि सुहागरात से पहले दूल्हा पहले तो अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक करता था और जब वह कमरे में पहुंचा तो कुछ ही मामला सामने आया। शादी की पहली रात ही युवती ने पति को अपने प्रेमी के बारे में सारी सच्चाई बता दी। कहा कि वह प्रेमी के अलावा किसी के साथ नहीं रह सकती। इसके बाद फोन पर प्रेमी से बातचीत करने लगी।
पति और ससुरालीजन ने इस बारे में मायके पक्ष के लोगों को बताया। मायके वालों ने युवक की शिकायत थाने पर की तो इसी बात पर नवविवाहिता भड़क गई। ससुरालीजन घबरा गए और नवविवाहिता को थाना क्षेत्र स्थित मायके छोड़ गए। मामला थाने पहुंचा तो युवती ने साफ कह दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से ही प्रेमी के साथ रहेगी।
बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तो वहां युवती ने मजिस्ट्रेट से प्रेमी के साथ रहने और जाने की बात कही। कोर्ट ने नव विवाहिता के बालिग होने की बात कहते हुए स्वेच्छा से कहीं भी जाने के आदेश दिए। इसके बाद नव विवाहिता पति का दामन छोड़ प्रेमी का हाथ थामे वहां से चली गई।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
