रणवीर सिंह आने वाले 2 सालों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं. इसमें ‘शक्तिमान’ से लेकर ‘सिंघम अगेन’ तक शामिल हैं।
इसके अलावा उनका पिछला साल भी अच्छा रहा था. पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी हिट साबित हुई थी। अब उन्होंने एक और एक्शन फिल्म साइन की है। इसके लिए उन्होंने आदित्य धर से हाथ मिलाया है।

फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर आदित्य धर इस फिल्म के बाद से ही कुछ धमाकेदार और एक्शन से भरपूर बनाने की तैयारी में थे। अब उन्होंने इसके लिए रणवीर सिंह को चुना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 3 हफ्तों में रणवीर और आदित्य इस सिलसिले में कई बार मुलाकात कर चुके हैं। इसके लिए कागजी कार्रवाई भी जल्द ही पूरी कर ली जायेगी. रणवीर सिंह ने आदित्य धर से पहली मुलाकात में फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी और तुरंत इसके लिए हामी भर दी।
बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने अपनी टीम से अपने सभी शेड्यूल प्रोजेक्ट्स में आदित्य धर की फिल्म को टॉप पर रखने को कहा है. पहले खबर थी कि रणवीर सिंह पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ करने वाले थे, जिसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली थी। इसके बाद वह ‘शक्तिमान’ शुरू करने वाले थे और अगले साल यानी साल 2025 में वह ‘डॉन 3’ शुरू करने वाले थे। लेकिन अब उन्होंने आदित्य धर की फिल्म को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिसकी शूटिंग वह अप्रैल-मई में शुरू कर सकते हैं।
ऐसे में रणवीर सिंह इस साल अप्रैल-मई में सबसे पहले आदित्य धर की फिल्म करेंगे। इसके बाद वह अगस्त-सितंबर में ‘डॉन 3’ शुरू करेंगे, फिर अगले साल मई-जून में रणवीर सिंह ‘शक्तिमान’ करेंगे। इन सबके बीच वह अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का बचा हुआ काम भी पूरा करेंगे। माना जा रहा है कि जैसे ही आदित्य धर की फिल्म का पेपर वर्क पूरा हो जाएगा और नाम भी फाइनल हो जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा की जायेगी।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




