सारंगढ़ बिलाईगढ़,/कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अध्यक्ष श्री के.एल. चौहान ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का प्रथम बैठक लिया। बैठक की शुरूआत में पीएचई प्रभारी अधिकारी श्री कमल कंवर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जल जीवन मिशन की अद्यतन प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि समस्त ग्रामीण परिवारों को कार्यरत घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) के माध्यम से 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के मापदंड से पेयजल उपलब्ध कराया जाना है। बैठक में सोलर आधारित नलजल प्रदाय योजना, नलकूप रेट्रोफिटिंग, एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना, महानदी सतही स्रोत पर आधारित नलजल प्रदाय योजना, अनुबंधित ठेकेदारों का अतिरिक्त समय अवधि स्वीकृति, उचित दर पर निविदाओं की स्वीकृति एवं अनुमोदन आदि के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया गया। इस अवसर पर वन, स्कूल शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, जनसंपर्क और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
