केंद्र सरकार की ओर से किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाई जाती है। इन्ही में से एक है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस राशि को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी एक किसान है और आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है या 15वीं किस्त का लाभ पाने से रह गए हैं तो आपको लिए ये जानकारी बड़े काम की हो सकती है।

योजना से वंचित किए जाने के पीछे एक बड़ा कारण सामने आया था, वो ये था कि कई ऐसे किसान थे जिन्होंने अपनी जमीन को सेल कर दिया है। वे किसान भी योजना का लाभ ले रहे थे। साथ ही कई अन्य फर्जी किसान बनकर योजना का फायदा उठा रहे थे। फर्जीवाड़े की सूचना मिलते ही सरकार ने इन्हे लिस्ट से बाहर कर दिया।
पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए ये जरूरी
पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर किसानों को लाभ लेना है, तो उन्हें कुछ नियम व शर्तों को पूरा करना होता है। इसके साथ ही कुछ कामों को भी पूरा करना होता है। लेकिन, अगर कोई किसान ऐसा नहीं करता है, तो उसका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है। ऐसे में अगर आपका भी नाम लिस्ट से हट गया है तो एक बार इसके पीछे की वजह जरूर जान लें…
1. ई-केवाईसी जरूरी
किसान सम्मान निधि योजना योजना का लाभ पाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप किसी भी कारणवश इसे नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप किस्त लेना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर, बैंक जाकर या खुद ही पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं
2. भू-सत्यापन जरूरी
किस्त का लाभ नहीं मिलने के पीछे एक और कारण हो सकता है, वो है भू-सत्यापन करवाना। जिस भी किसान ने भू-सत्यापन नहीं करवाया है वो इस योजना से वंचित हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने ब्लॉक, ग्राम पंचायत आदि से संपर्क करके औक इस काम के पूरा करवा लें, नहीं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
3. आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक
अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है तो ये काम आज ही करवा लें नहीं तो आपकी किस्त अटक सकती है और लाभार्थी सूची से आपका नाम भी हट सकता है। वहीं, इस काम को करवाने के लिए आप अपने बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
