गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस आयुक्तालय के मुरादनगर थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने पैतृक गांव शोभापुर स्थित अपने घर के एक कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक जवान की पहचान अमित त्यागी (38) के रूप में हुई है, जो एक माह पहले अवकाश पर यहां आया था।

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को त्यागी को कोलकाता में 107वीं बटालियन में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए लौटना था। पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात जवान अपने कमरे में सोने चला गया, लेकिन सोमवार की सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने कई बार दरवाजा खटखटाया।
पुलिस ने कहा कि जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया जहां उसका शव पंखे से लटका पाया गया। परिजनों ने उसको पंखे से नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जवान के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर परिवार में उसका कुछ विवाद हुआ था। कमरे और उसके सामान से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। डीसीपी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
- दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास: पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, थाइलैंड की गेंदबाज को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड… - June 15, 2026
- छत्तीसगढ़ के जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, मौके पर किया गया नष्ट… - June 15, 2026
- 12 जून की उम्मीदें हुई फेल, जानें छत्तीसगढ़ में कब होगी मानसून की एंट्री, आंधी-बारिश का अलर्ट… - June 15, 2026

