छत्तीसगढ़ के कोरबा में गणतंत्र दिवस समारोह में नृत्य प्रदर्शन के दौरान पैरों में बंधे ‘इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस’ में विस्फोट होने से तीन लड़कियां झुलस गईं।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियों के पैर झुलस गये। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम बालको नगर के आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि ये लड़कियां एक निजी स्कूल की छात्राएं हैं और उनका एक निकटवर्ती अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
बालको नगर पुलिस थाने के अधिकारी नितिन उपाध्याय ने कहा कि लड़कियों के परिजनों ने अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




