छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन के जरिए सही मार्ग पर आगे बढ़ने तथा राज्य में नक्सलवाद तथा अन्य अपराधों पर तेजी से लगाम लगाने की जरूरत पर जोर दिया।
साय ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद संभाला है। उन्होंने बस्तर जिला मुख्यालय और राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर दूर जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में 75वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी जरूरी तत्व मसलन सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संसाधन, पर्यटन क्षमता, पारंपरिक ज्ञान एवं कौशल हैं, साथ ही राज्य में मेहनती और बुद्धिमान लोग हैं जिनमें नयी चुनौतियों का सामना करने का साहस है।
साय ने कहा, ” सुशासन के जरिए सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। नक्सलवाद और विभिन्न प्रकार के अपराध, हिंसा और अन्याय पर तेजी से रोक लगाए जाने की जरूरत है।”
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
