किसानों को जीवन ज्योति योजना के तहत दी जाएगी निशुल्क बिजली, गणतंत्र दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान…
जगदलपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर देशभर में उत्साह की खास लहर है। इस 26 जनवरी को पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत का हर नागरिक देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। इस अवसर पर 26 जनवरी के दिन प्रदेश स्तर पर मुख्य समारोह राजधानी के पुलिस परेड मैदान में की गई। यहां छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर जगदलपुर के लालबाग मैदान में तिरंगा फहराया। इसके ठीक बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। मंच से सीएम साय छत्तीसगढ़वासियों को 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सीएम साय ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम साय ने इस गणतंत्र दिवस पर स्टूडेंट्स के लिए पिटारा खोला है। नगरनार और किलेपाल में कालेज खुलेगा।
प्रधानमंत्री आवास के लिए पहले ही कैबिनेट में 18 लाख मकान स्वीकृत किए गए।
निर्मल जल अभियान के तहत प्रत्येक घर में पहुंचेगा पानी।
जल्द ही यह लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
किसानों को जीवन ज्योति योजना के तहत निशुल्क बिजली देंगे।
कैबिनेट की बैठक में इसके लिए 1123 करोड रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत गई।
महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक महिला को प्रतिवर्ष 12 हजार देंगे।
योजना पर पहल शुरू कर दी गई है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
