रायपुर : एक साल पहले नवा रायपुर इलाके से नाबालिग को भगाकर झारखंड ले जाने और वहां कई दिनों तक दुष्कर्म करने वाले झारखंड के पलामू जिले के ग्राम खनवा,पोस्ट रजवाडीह (डाल्टेनगंज) निवासी विशाल उरांव (20) को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

विशेष लोक अभियोजक यास्मिन बेगम ने बताया कि विशाल उरांव नवा रायपुर स्थित ग्राम राखी में राजमिस्त्री का काम करने के लिए आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात वहीं पर काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी से हुई। वह अपने गांव घुमाने का झांसा देकर 21 फरवरी 2023 को किशोरी को भगाकर ले गया। काफी तलाशी के बाद भी किशोरी का सुराग नहीं मिलने पर उसके स्वजन ने राखी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
लापता किशोरी डाल्टेनगंज से बरामद
पुलिस ने जांच के बाद डाल्टेनगंज से लापता किशोरी को बरामद कर उसके स्वजन को सौंपा। किशोरी ने पुलिस को दिए गए बयान में आरोपित पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रकरण की जांच के बाद विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार सोम की कोर्ट में केस डायरी पेश की। वहां सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाहों के बयान करवाए गए।
विशेष न्यायाधीश ने पुलिस की केस डायरी और गवाहों के बयान के आधार पर विशाल को धारा 363 के तहत दो वर्ष कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड, धारा 366 में पांच वर्ष कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड, धारा 4(2) एवं 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में 20-20 वर्ष सश्रम कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

