छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देश पर 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में विभाग के सभी कार्यालयों, संस्थानों, भवन परिसरों में शंखध्वनि और घंटानाद और आरती पूजन किया जाएगा।
सभी कार्यालयों और भवनों में शाम को दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।

इस परिपेक्ष्य में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर स्थित कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से संचालक कृषि उद्यानिकी समेती छत्तीसगढ़ प्रबंधक संचालक राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, छत्तीसगढ़ बीज एवं कृषि विकास निगम, राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेन्सी, कुल सचिव इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय को पत्र जारी कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भूतल के गर्भग्रह में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पत्र में संबंधित अफसरों को निर्देशित किया गया है कि कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन पहले 21 जनवरी को विभाग के कार्यालयों, संस्थानों और भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
22 जनवरी के दिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच विभाग के कार्यालयों में टेलीविजन और एल.ई.डी. स्क्रीन लगाकर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिखाये जाने को की व्यवस्था सुनिश्चत करने को कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कार्यालयों में शंखध्वनि, घंटानाद, आरती, प्रसाद वितरण किया जाए और शाम के बाद दीप प्रज्जवलित कर रोशनी, आतिशबाजी के साथ दीपोत्सव की जाए।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
