छत्तीसगढ़ मोदी की गारंटी का असर दिखने लगा है। प्रदेश में किसानों ने रिकार्ड धान बेचकर धान खरीदी को ऐतिहासिक बना दिया है। राज्य सरकार के द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी कर 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य में खरीदी की जा चुकी है।
इस धान के एवज में अब तक किसानों को 23448 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। वही सीएम साय के निर्देश पर बहुत जल्द ही किसानों इस खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान भी किया जाएगा। बतीदें कि किसानों ने साल 2021-23 में 107 लाख मीट्रिक टन धान बेची थी।

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के साथ ही प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन किसानों ने पूर्व में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की बिक्री कर चुके हैं। ऐसे किसान 1 क्विंटल के अंतर का धान खरीदी की अंतिम तिथि तक धान बेच सकेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है।
प्रदेश में हो रही किसानों से धान खरीदी के अनुसार अब तक राज्य में समर्थन मूल्य पर 20 लाख 49 हजार 472 किसानों से 108 लाख 6 हजार 659 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी के बाद राज्य सरकार के द्वारा किसानों का खरीदी की राशि का 23 हजार 448 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। इसके साथ ही खरीदी केंद्र से धान का लगातार उठाव भी शुरू हो गया है। अब तक 90 लाख 40 हजार 649 मीट्रिक धान का उठाव किया जा चुका है। वही राज्य सरकार ने साल 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा का लक्ष्य रखा है। 31 जनवरी तक प्रदेश में राज्य सरकार के द्वारा धान की खरीदी की जाएगी। माना जा रहा है तय तिथि तक राज्य सरकार धान खरीदी के टार्गेट को पूरा कर लेगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
