छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को बारिश की चेतावनी…
छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 17 और 18 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था।
इन शहरों में न्यूनतम तापमान
शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 17.1डिग्री +4 डिग्री
रायपुर, माना 15.2 डिग्री +2 डिग्री
बिलासपुर 14 डिग्री 1 डिग्री
अंबिकापुर 5.8 डिग्री -3 डिग्री
पेंड्रा 11.2 डिग्री +1 डिग्री
जगदलपुर 14.1 डिग्री +3 डिग्री
दुर्ग 14.2 डिग्री +1 डिग्री
राजनांदगांव 15.5 डिग्री +2 डिग्री
दुर्ग में दिन में AC चलाना पड़ रहा
दुर्ग जिले में फिर से गर्मी की तरह मौसम होने लगा है। रात में हल्की ठंड सिर्फ घर के बाहर तक महसूस हो रही है। घर के अंदर जहां लोग पंखा चलाकर सो रहे हैं। वहीं दिन में एसी चलाने की नौबत शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।
बिलासपुर में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा
दुर्ग जिले में फिर से गर्मी की तरह मौसम होने लगा है। रात में हल्की ठंड सिर्फ घर के बाहर तक महसूस हो रही है। घर के अंदर जहां लोग पंखा चलाकर सो रहे हैं। वहीं दिन में एसी चलाने की नौबत शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।
बिलासपुर में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा
ठंड के बीच बिलासपुर में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा है। शनिवार को रात का तापमान 13 डिग्री था जो बढ़कर 14 डिग्री पहुंच गया। दिन का तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान ऐसा ही रहेगा।
वहीं दुर्ग जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला है। रविवार को रात का पारा 14.2 डिग्री था। वहीं दिन का पारा 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड
सरगुजा संभाग में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान औसत से 3 से 4 डिग्री कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा, जो औसत से 3 डिग्री कम था। कोरिया में रात का पारा 7.9 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
रविवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान
रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा।
दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा।
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री ।
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया।
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

