अयोध्या में राम मंदिर की तैयारियों जोरों-शोरों से चल रही हैं, जहां एक ओर राम भक्त दर्शन के लिए उत्सुक बैठे हैं तो वहीं दूसरी तरफ फ्रॉड करने वाले भी इस मौके का फायदा उठाने में जुट गए हैं.
WhatsApp पर लोगों को अनजान नंबर से राम लला के VIP दर्शन कराने के लिए मैसेज आ रहा है.

22 जनवरी का दिन बेहद ही खास है और ठगी करने वाले इसी दिन लोगों को VIP दर्शन करने का झांसा दे रहे हैं. व्हॉट्सऐप पर तीन मैसेज आ रहे हैं, पहले मैसेज में रामजन्मभूमी गृहसंपर्क अभियान.APK लिखा दिख रहा है. ध्यान देने वाली बात यहां पर यह है कि ये मैसेज नहीं बल्कि APK फाइल है, भूल से भी इस फाइल पर ने की भूल न करें.
दूसरे मैसेज में आपको लिखा नजर आएगा, Install रामजन्मभूमी गृहसंपर्क अभियान to get VIP Access. इसके अलावा तीसरे मैसेज में लिखा होगा कि बधाई हो, आप लकी है आपको 22 जनवरी के लिए राम मंदिर में दर्शन के लिए वीआईपी एक्सेस मिलता है.
कुल मिलाकर ठगी करने वाली इस तरह के मैसेज लोगों को भेज Scam कर रहे हैं, अगर आप एपीके फाइल पर गलती से भी देते हैं तो आपका फोन हैक हो सकता है और बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है. लाखों लोगों के साथ ये स्कैम हो रहा है, ये मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है.
इस गलती को करने से बचें
पहली गलती, अगर आपको भी अगर ऐसा कोई भी मैसेज आता है तो आप लोगों को सबसे पहले तो मैसेज में दिए गए किसी भी लिंक पर ने की गलती नहीं करनी है.
दूसरी गलती, ऐसे किसी भी मैसेज को आगे किसी को भी फॉरवर्ड नहीं करना है.
तीसरा काम, अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर आए ऐसे किसी भी मैसेज को तुरंत रिपोर्ट कर ब्लॉक कर दें. रिपोर्ट करने के लिए आपको चैटबॉक्स में ऊपर की तरफ राइट साइड में थ्री डॉट मैन्यू पर टैप करना है, इसके बाद आपको More ऑप्शन पर ना है. यहां आपको रिपोर्ट ऑप्शन नजर आ जाएगा.
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




