‘तीन लाख रुपए ले लो…हम तुमको प्रेग्नेंट करेंगे और जो बच्चा होगा वो हमारा’ इंटरनेट के ऑफर के चक्कर में पड़ गए लेने के देने…

भारत में पिछले कई दिनों से बच्चे पैदा करने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। हाल ही में बिहार से निसंतान दंपतियों की मदद के लिए पैसे लेकर महिला को गर्भवती करने का ऑफर दिए जाने का मामला सामने आया था, जिसमें युवक ठगी का शिकार हो गया। लेकिल अब झारखंड से भी ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसे की तंगी झेल रही एक महिला ने 3 लाख रुपए में अपनी कोख बेच दी। वहीं, जब महिला गर्भवती नहीं हो पाई तो आरोपियों ने उसके एग चोरी कर लिए। अब परेशान महिला न्याय की गुहार लगाते हुए दर दर की ठोकर खा रही है।
दरसअल मामला झारखंड की राजधानी रांची का है, जहां रहने वाली एक महिला की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब थी। इसी बीच इंटरनेट से उसे अलवर के डॉक्टर का नंबर मिला। डॉक्टर ने उसे अपने झांसे में लेकर अलवर बुला लिया और सेरेगोसी का ऑफर दिया। इस काम के लिए महिला को 3 लाख रुपए देने की बात कही। महिला भी राजी हो गई। लेकिन इस बीच महिला को बंधक बना लिया गया और प्रेग्नेंट करने की कोशिश की गई। महिला दो बार प्रेग्नेंट भी हुई, लेकिन एक दो महीने बाद गर्भपात हो गया। इस पर डॉक्टर ने धोखे से महिला की बच्चेदानी से एग चोरी कर लिया।
महिला की मानें तो वो 23 अगस्त 2023 को झारखंड से अलवर आई। महिला ने बताया कि महिला को डॉक्टर ने तीन लाख रुपए देने की बात कही। इसके लिए महिला को बच्चा पैदा करके देना था। महिला डॉक्टर की शर्तों पर इसके लिए तैयार हो गई। इसके बाद दो बार बच्चा पैदा होने की प्रक्रिया की गई। लेकिन दोनों बार डॉक्टर असफल रहे। महिला ने आरोप लगाया कि फिर डॉक्टर ने उसे धोखे से बेहोश करके उसके गर्भ से एग निकाल लिए। अब महिला न्याय के लिए चक्कर लगा रही है और परेशान हो रही है। महिला ने कहा कि डॉक्टर ने उसको पैसे देने से भी मना कर दिया है, ना ही उसे घर जाने का किराया दिया जा रहा है।
अलवर शहर कोतवाली प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि सरोगेसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा महिला को बंधक बनाए रखने सहित अन्य धाराएं भी इस मामले में जोड़ी गई हैं। इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है। डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी।
- निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) अभियान को मिली रफ्तार, जिला अस्पताल सारंगढ़ बना भरोसे का केंद्र… - December 19, 2025
- जनपद सदस्य हीरा भैरवनाथ ने समाज को जोड़ने का दिया संदेश ….मानदेय की 20 प्रतिशत दिया समाजदान.. - December 19, 2025
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025

