मानसूनी सिस्टम कमजोर होने के कारण बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में बारिश थम सी गई है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो रही है। अरब सागर से आ रही नमी के चलते आंशिक रूप से बादल भी छाए रहते है।
वर्षा का क्षेत्र सरगुजा संभाग व उससे लगे जिल रहेंगे

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर मिजोरम में है और पश्चिमी विक्षोभ भारत के निकट है। इसके चलते मध्य भारत में वर्षा की गतिविधि कम बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश के आसार नहीं है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होगी।
बारिश न होने से अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और उमस फिर से बढ़ने लगी है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से सरगुजा संभाग और उससे लगे जिले रहेंगे।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
