राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने इस्तीफा दे दिया है। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से उन्होंने यह इस्तीफा दिया है। अब प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष जल्द ही नियुक्त की जा सकती है। फूलो देवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटटा डिसूजा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

इस्तीफे में फ़ूलो देवी नेताम ने लिखा है कि मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर काम करने का मौका मिला। समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सभी महिलाओं की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। जिनके सहयोग से ही मैं अपना कार्यकाल संपन्न कर चुकी हूं।
फूलो देवी ने आगे लिखा है छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा के पद पर मुझे 7 साल हो चुके हैं, और मेरा यह मानना है कि इस पद पर अब किसी अन्य महिला साथी को काम करने का मौका मिलना चाहिए। इसलिए फूलो देवी नेताम ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से खुद को कार्य मुक्त करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
- हल्का नंबर 45 में पटवारी की मनमानी चरम पर..मुख्यालय से पटवारी नदारद, नामांतरण और सीमांकन के लिए चप्पलें घिस रहे किसान..‘सेवा संकल्प शिविर’ में फूटेगा जनता का गुस्सा! - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत, ट्रक के नीचे दबे मिले शव, 7 गंभीर घायल… - September 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग… - September 26, 2026
