पलारी। विकास खंड पलारी के ग्राम दतान प में विगत दिवस मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। सद्गुरु सतपाल जी महाराज के प्रेरणा से उनकी शिष्या विलक्षणा बाई महात्मा जी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महात्मा विलक्षणा ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पूरे अंचल में पौधारोपण किया जा रहा है निर्धन गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री भी वितरण करते हैं और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाते हैं जो बिल्कुल निशुल्क रहता है। प्राचार्य टी.आर.ध्रूव ने कहा कि वास्तव में परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है जो मानव सेवा उत्थान समिति द्वारा किया जा रहा है सराहनीय प्रयास है। व्याख्याता डॉक्टर कोमल वैष्णव ने कहा कि रामचरितमानस में भी गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है कि परहित सरिस धर्म नहिं भाई।परपीडा सम नहीं अधमाई।। अर्थात दूसरों के कष्टों को दूर कर सहयोग करना मानव का परम धर्म है पूण्यजनित कार्य है। स्कूल परिसर में सैंकड़ों फलदार और छायादार पौधे लगाए गए हैं।इस अवसर पर प्रमुख रूप से महात्मा विलक्षणा बाई शाखा प्रमुख राधेश्याम साहू सचिव साहस राम साहू जिला सचिव भोला राम साहू डॉक्टर केजूराम साहू शिव कुमार गोपी साहू विश्राम साहू प्राचार्य टी आर ध्रुव डॉक्टर कोमल वैष्णव अरविंद ध्रुव मनोज वर्मा रविशंकर साहू पवन साहू रश्मी ठाकुर तामेश्वर बंजारे ढेलुराम साहू अश्विनी कुर्रे डिगेश्वरी साक्षी लोकेश्वरी रामलाल साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
